प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा 20 जुलाई को कराई जाएगी। इस परीक्षा में प्रदेश भर के 44,357 अभ्यर्थी बैठेंगे। परीक्षा के लिए डीआईओएस को जिला मुख्यालयों में केंद्र बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा प्रयोगात्मक व आंतरिक मूल्यांकन की परीक्षा 15 और 16 जुलाई को कराई जाएगी।
यूपी बोर्ड का परिणाम 20 अप्रैल को जारी कर दिया गया था। उसके बाद छह से 31 मई तक इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इंप्रूवमेट के लिए हाईस्कूल के वह परीक्षार्थी आवेदन किए जो एक विषय में अनुत्तीर्ण थे या किसी विषय में नंबर कम थे।
कंपार्टमेंट के लिए वह परीक्षार्थी आवेदन किए जो कम से कम दो विषय में अनुत्तीर्ण थे। इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट के लिए हाईस्कूल के 20,729 और इंटरमीडिएट के 23,628 अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन किए थे। आवेदनों की जांच के बाद यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं।

.gif)
0 टिप्पणियाँ