CBSE स्क्रूटनी के लिए 17 से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन

सीबीएसई स्क्रूटनी के लिए 17 से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन
 
उत्तरपुस्तिकाओं की फोटोकॉपी लेने के लिए एक व दो जून को ऑनलाइन आवेदन


प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 12 के परीक्षार्थियों के लिए स्क्रूटनी और पुनर्मूल्यांकन संबंधी सूचना जारी कर दी है। स्क्रूटनी के लिए 17 से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। आवेदकों को 500 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा।



इसके अलावा परीक्षार्थी आरटीई के तहत अपनी जंची हुई उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं। फोटोकॉपी लेने के लिए एक व दो जून को ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रति उत्तरपुस्तिका 700 रुपये शुल्क देना होगा। यदि इन दो चरणों में मूल्यांकन से परीक्षार्थी संतुष्ट नहीं हैं तो वह पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए छह और सात को ऑनलाइन आवेदन होंगे।


प्रयागराज। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) का परिणाम जारी होने के बाद अब 17 मई से स्क्रूटनी के लिए आवेदन शुरू होंगे। बोर्ड की वेबसाइट पर पांच दिन तक ही आवेदन का मौका मिलेगा। इससे संतुष्ट न होने पर कॉपी की फोटो प्रति ले सकते हैं। उसके बाद फीस जमा करके उत्तर की जांच भी करवा सकते हैं। यह प्रक्रिया जून तक पूरी कर ली जाएगी।

सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को 10वीं व 12वीं का परिणाम जारी कर दिया था। अब स्क्रूटनी के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। स्क्रूटनी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर 17 मई की सुबह लिंक जारी कर दिया जाएगा। उसके माध्यम से प्रति विषय पांच सौ रुपये शुल्क जमा करके 21 मई तक आवेदन किया जा सकेगा। आवेदन होने के बाद कॉपियों की स्क्रूटनी होगी। सप्ताहभर में स्क्रूटनी का परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। परिणाम देखने के बाद जो विद्यार्थी संतुष्ट नहीं होंगे, वह अपनी कॉपी की फोटो प्रति ले सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन को पारदर्शी बनाने के लिए ऐसी व्यवस्था की है। कॉपी की फोटो प्रति लेने के लिए एक और दो जून को वेबसाइट पर आवेदन होगा। प्रति कॉपी 700 रुपये शुल्क जमा करना होगा। इसमें वही आवेदन कर सकेंगे, जो स्क्रूटनी के लिए आवेदन कर चुके होंगे। कॉपी देखने के बाद अगर विद्यार्थी को लगता है कि किसी प्रश्न का मूल्यांकन गलत हुआ है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ