शिक्षा सत्र व वित्तीय सत्र की तरह एनसीसी का ट्रेनिंग सत्र भी एक अप्रैल से शुरू होगा

शिक्षा सत्र व वित्तीय सत्र की तरह एनसीसी का ट्रेनिंग सत्र भी एक अप्रैल से शुरू होगा


प्रयागराज। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के ट्रेनिंग सत्र में बदलाव किया गया है। अब शिक्षा सत्र व वित्तीय सत्र की तरह एनसीसी का ट्रेनिंग सत्र भी एक अप्रैल से शुरू होगा। इस बदलाव की जानकारी बृहस्पतिवार से प्रयागराज में शुरू हुई 69वीं ग्रुप कमांडर कॉन्फ्रेंस में एनसीसी एडीजी मेजर जनरल विक्रम कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि अब ट्रेनिंग सत्र का समापन 31 मार्च को होगा।



वर्षों बाद प्रयागराज में दो दिवसीय ग्रुप कमांडर कॉन्फ्रेंस हो रही है। प्रदेशभर में एनसीसी की 11 ग्रुप कमांड प्रयागराज, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी ए और बी है। एडीजी ने बताया कि प्रदेश की 110 बटालियन में करीब 1.71 लाख कैडेट प्रशिक्षण ले रहे हैं। अब तक एनसीसी का ट्रेनिंग सत्र जून से मई तक चलता था। इससे वित्तीय कोऑर्डिनेशन नहीं हो पाता था। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ