यूपी बोर्ड: कई जिलों में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर नहीं लगी मुहर

यूपी बोर्ड: कई जिलों में परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची पर नहीं लगी मुहर



प्रयागराज। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुटा माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर  पुस्तिकाओं की छपाई से लेकर प्रश्नपत्रों की छपाई तक का काम समय से पूरा कराने में जुटा हुआ है, लेकिन परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची अभी तक फाइनल नहीं हुई है। 



शासन की तरफ से यूपी बोर्ड को 10 दिसंबर तक का समय परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल करने का निर्देश दिया गया था, उसके बाद भी जिलों के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ऐसा नहीं हो सका है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए संभावित केंद्रों की सूची पहले ही जारी हो चुकी है। 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ