यूपी बोर्ड के 199 स्कूलों की छिनेगी मान्यता
प्रयागराज : यूपी बोर्ड से जुड़े 199 स्कूलों की मान्यता छीनने की कार्रवाई चल रही है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रयागराज, मेरठ, वाराणसी, बरेली और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालयों के अपर सचिवों के माध्यम से सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को इन स्कूलों की सूची भेजते हुए 2024 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में केंद्र नहीं बनाने के निर्देश दिए हैं। इनमें से तमाम स्कूल ऐसे हैं जहां बोर्ड परीक्षा के दौरान गंभीर अनियमितता या सामूहिक नकल के प्रकरण सामने आए हैं।
गाजीपुर के 16 स्कूल
जिन 199 स्कूलों के मान्यता छीनने की कार्रवाई चल रही है उनमें गाजीपुर के 16, बलिया व मऊ के 12-12 स्कूल जबकि लखनऊ के आठ स्कूल शामिल हैं। प्रयागराज के चार स्कूलों न्यू चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल सिन्धीटोला शंकरगढ़, बचई सिंह सिंगरौर इंटर कॉलेज चन्द्रसेनपुर, यूडी मेमोरिल इंटर कॉलेज असरावे कलां और पंचम लाल आश्रम इंटर कॉलेज गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्टनगर का नाम भी सूची में है।

.gif)
0 टिप्पणियाँ