माध्यमिक स्कूलों में अगले वर्ष 118 दिन अवकाश, देखें अवकाश तालिका

माध्यमिक स्कूलों में अगले वर्ष 118 दिन अवकाश, देखें अवकाश तालिका

 
लखनऊ : नये वर्ष 2024 में माध्यमिक स्कूलों में 118 दिन अवकाश रहेगा। 15 दिन परीक्षायें होंगी जबकि 233 स्कूल खुलेंगे और पढ़ाई होगी।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को 2024 का अवकाश एवं शिक्षण कैलेण्डर जारी कर दिया। इसमें खास बात यह है कि महिला शिक्षक करवा चौथ के अलावा साल में दो अन्य व्रत त्योहारों में छुट्टियां ले सकेंगी। यह छुट्टियां प्रधानाचार्य स्वीकृत करेंगे। इसके अलावा ग्रीष्मावकाश 21 मई से 30 जून तक 41 दिन का होगा। ग्रीष्मावकाश, रविवार और अन्य छुट्टियां मिलाकर साल में कुल 118 दिन अवकाश रहेगा। बोर्ड परीक्षाएं 15 दिन चलेंगी। साल में 233 दिन पढ़ाई होगी। इनके अलावा तीन छुट्टियां स्कूल के प्रधानाचार्य अपने विवेक से दे सकेंगे लेकिन उसकी सूचना डीआईओएस को देनी होगी। होली पर दो और दीपावली पर गोवर्धन पूजा और भैया दूज सहित तीन दिन की छुट्टी होगी। महापुरुषों के जन्म दिवसों पर उनके योगदान के बारे में बच्चों को बताया जाएगा।





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ