पदोन्नत प्रधानाचार्यों, शिक्षकों का ऑनलाइन होगा पदस्थापन
26 नवंबर तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने हैं प्रपत्र
प्रयागराज । राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में गत दिनों पदोन्नति पाए प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता (पुरुष / महिला) का ऑनलाइन पदस्थापन होगा। इन सभी को मानव संपदा पोर्टल पर प्रपत्रों को 26 नवंबर तक अपलोड करना है।
राजकीय माध्यमिक विद्यालय के लगभग छह सौ अधिक शिक्षकों की प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और प्रवक्ता पद पर पदोन्न्ति हुई है। अब इनका पदस्थापन होना है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. महेंद्र देव ने इस संबंध में सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखा है।
मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से पदोन्नति प्राप्त प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता एवं सभी समकक्ष (पुरुष / महिला) के ऑनलाइन पदस्थापन कराने के लिए गुणांक निर्धारित किए गए हैं। इसमें कैंसर, एचआईवी, किडनी, लीवर, दिव्यांग, पति- पत्नी के सरकारी सेवा में होने पर, 58 वर्ष से अधिक आयु पूरी कर चुके लोगों को वरीयता दी जाएगी। इसका अधिकारी से निर्गत प्रमाण पत्र लगाना होगा।


.gif)
0 टिप्पणियाँ